Krishi Pashu Palan Automobile Finance Latest News Yojana Naukari Mausam

SIP में 5 साल में आपको मिल सकते है ₹28,87,023 बस आपको इतना रूपया करना होगा निवेश, देखें

By Vinod Yadav

Published on:

SIP Investment Calculation

SIP यानि की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान जिसमे निवेश करने के बाद में लोगों को काफी मोटा पैसा मिल जाता है। इस स्कीम में पिछले कुल सालों के रिकॉर्ड को देखा जाये तो लगभग 12 फीसदी के आसपास रिटर्न का लाभ लोगों को आराम से मिलता है। हालाँकि SIP में निवेश करना थोड़ा बहुत जोखिम का काम हो सकता है लेकिन इसके चांस बहुत ही कम होते है और मुनाफा हमेशा आपकी सोच से काफी ज्यादा होता है।

SIP में आप 5 साल, 10 साल, 15 साल या फिर 20 साल के लिए भी अपने पैसे को निवेश कर सकते है और इसके अलावा हर महीने एक निश्चित राशि आप इसमें जमा कर सकते है। यानि की अगर आप हर महीने 1 हजार का निवेश करना चाहते है तो आप कर सकते है और यदि 10 हजार या 50 हजार का निवेश करना चाहते है तो वो भी आप कर सकते है। जितना अधिक पैसा आप निवेश करते है उतना ही अधिक आपको रिटर्न का लाभ भी मिलता है।

5 साल के निवेश पर मिलेगा ₹28,87,023

5 साल की अवधी में ही आप आसानी के साथ में इस स्कीम में निवेश करके ₹28,87,023 का एक बड़ा अमाउंट प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपको हर महीने 5 साल तक 35 हजार रूपए का निवेश करना होता है। 5 साल की अवधी में आपकी तरफ से इस स्कीम में कुल ₹21,00,000 का निवेश किया जाता है और इस पर 12 फीसदी सालाना रिटर्न की गणना करने पर आपको ₹28,87,023 का रिटर्न मिलता है जिसमे आपको ₹7,87,023 का 5 साल की अवधी में सीधा सीधा मुनाफा होता है।

10 साल की समय अवधी करने पर कितना मिलेगा

अब ऐसी निवेश को आप लगातार आगे और 5 साल की अवधी के लिए चालू रखते है तो आपको फिर और भी मोटा पैसा मिलेगा जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। 10 साल में हर महीने 35 हजार के हिसाब से आपको इसमें कुल ₹42,00,000 का निवेश करना होगा। अब आप जो ये पैसा निवेश कर रहे है इस पर आपको 12 फीसदी के हिसाब से गणना करके हम यहाँ रिटर्न बता रहे है। 10 साल पुरे होने पर आपको कुल ₹81,31,868 मिलेंगे जिसमे आपको सीधे सीधे ₹39,31,868 का लाभ मिलने वाला है।

अगर रिटर्न 12 की जगह 15 फीसदी हो जाता है तो कितना मिलेगा?

अब आपको एक और मजेदार गणना करके यहां हम बताने वाले है और वो ये की 12 फीसदी की जगह पर मान लीजिये की आपको 15 फीसदी रिटर्न का लाभ मिल जाता है तो कितना पैसा मिलेगा। इसमें 5 साल जो आप निवेश करेंगे उसमे आपको 15 फीसदी के हिसाब से ₹31,38,859 रिटर्न मिल जायेगा और इसमें आपको कुल मुनाफा ₹10,38,859 का होगा।

इसके अलावा आप 10 साल के लिए जो निवेश कर रहे थे उसमे अगर आपको 15 फीसदी के हिसाब से रिटर्न मिल जाता है तो आपके निवेश की राशि तो वही रहती है लेकिन आपको मच्योरिटी पर कुल ₹97,53,005 मिलेंगे जिसमे आपको सीधे सीधे ₹55,53,005 का लाभ केवल 10 साल में ही मिलने वाला है।

Vinod Yadav

मेरा नाम विनोद है और मुझे बिज़नेस तथा योजनाओं पर लिखना काफी पसंद है। मैं इस क्षेत्र में पिछले 5 साल के लगातार काम कर रहा हूँ। इस क्षेत्र में काफी अनुभव होने के के चलते मैं अपना अनुभव आप सभी लोगों के साथ में यहां इस वेबसाइट के जरिये शेयर करता रहता हूं।

Leave a Comment